Wednesday, November 11, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Featured

अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था: जयशंकर

surinder thakur by surinder thakur
October 3, 2019
in Featured, इंडिया
0
Long awaited repeal of Article 370: Jaishankar

अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था: जयशंकर

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email



वाशिंगटन:  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद-370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त किए जाने को बहुप्रतीक्षित और उचित कदम बताते हुए कहा कि पाकिस्तान से यही अपेक्षा थी कि वह इस निर्णय को चुनौती देने के लिए हर संभव कोशिश करेगा क्योंकि उसने कश्मीर में आतंकवाद भड़काने के लिए बड़ा निवेश किया हुआ है।

जयशंकर ने एक शीर्ष अमेरिकी थिंक टैंक द हैरीटेज फाउंडेशन में बुधवार को कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों ने पांच अगस्त के फैसले के बाद से जम्मू-कश्मीर में अत्यंत संयम बरता है और उनका अनुमान है कि पाकिस्तान पिछले कई दशकों से जो कर रहा है, उसे जारी रखेगा।
जयशंकर ने कहा, आप पाकिस्तानियों से क्या अपेक्षा करते हैं कि वे (मौजूदा प्रतिबंध हटने के बाद और हालात पुन: सामान्य होने के बाद) क्या कहेंगे?… कि हम चाहते हैं कि शांति और खुशहाली लौट आए।

उन्होंने कहा, नहीं, वे (पाकिस्तान) ऐसा नहीं चाहेंगे। वे ऐसा परिदृश्य दिखाने की कोशिश करेंगे कि सब नष्ट हो गया है क्योंकि पहली बात तो यह है कि वे यही चाहते हैं और दूसरी बात यह है कि 70 साल से यही उनकी योजना रही है। जयशंकर से शीर्ष पाकिस्तानी नेतृत्व के उस बयान के बारे में पूछा गया था जिसमें उसने आरोप लगाया है कि भारत फर्जी झंडा उठाएगा और कश्मीर में सुरक्षा एवं संचार प्रतिबंध हटाए जाने के बाद हर आतंकवादी हमले के लिए इस्लामाबाद को दोषी ठहराएगा। इसके जवाब में विदेश मंत्री ने यह टिप्पणी की।

Related posts

हथियार और नशा तस्करी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 पिस्तौल, 60 जिंदा कारतूस और हेरोइन बरामद

हथियार और नशा तस्करी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 पिस्तौल, 60 जिंदा कारतूस और हेरोइन बरामद

March 15, 2026

संसद हमले की बरसी: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री सहित नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

December 13, 2025

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि इन टिप्पणियों को लेकर कोई भी फैसला करने से पहले ऐतिहासिक संदर्भों पर गौर करना महत्त्वपूर्ण है। ऐसी बातें पांच अगस्त को ही शुरू नहीं हुई। उनकी ए नीतियां और हरकतें उसी दिन से शुरू हो गई थीं जब कश्मीर ने भारत को स्वीकार किया था और पाकिस्तानी घुसपैठियों ने श्रीनगर को जलाने की धमकी दी थी। कृपया कश्मीर का इतिहास देखिए। जयशंकर ने कहा कि ऐसा बहुत सी बातें है, जिन पर गौर किए जाने की आवश्यकता है।

भारत की कोशिश होगी कि वह इससे अच्छी तरह से निपटे।… मुझे पूरा भरोसा है कि हम सफल होंगे। उन्होंने कहा, हमने (पाकिस्तान की ओर से) ऐसी बयानबाजी कई बार देखी है, जो चिंतित करने वाली है। उन्होंने केवल फर्जी झंडे की नहीं, बल्कि जिहाद की भी बात की… परमाणु हथियारों की बात की। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लेने की भारत की कार्य योजना के बारे में पूछे जाने पर जयशंकर ने कहा कि इस क्षेत्र पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत के नक्शे में है और इस पर भारत का दावा है। भारत उम्मीद करता है कि एक दिन पीओके पर उसका अधिकार होगा।

जयशंकर ने कहा, मेरा बहुत सरल तर्क है। मेरी संप्रभुता और मेरा अधिकार क्षेत्र मेरे नक्शों में बताया गया है। मेरा नक्शा पिछले 70 साल से है। जयशंकर ने कहा कि अनुच्छेद-370 के प्रावधानों को रद्द करना कोई छोटा कदम नहीं था। उन्होंने कहा, हमने जो किया, उसका लंबे समय इंतजार किया जा रहा था। मेरी नजर में, ऐसा किया जाना उचित था। यह कई साल पहले ही हो जाना चाहिए था।

जयशंकर ने कहा, जब कश्मीर में पाकिस्तान ने आतंकवाद और अलगाववाद के लिए बहुत निवेश किया है, तो ऐसे में हम यह उम्मीद नहीं करते कि यह निर्विरोध होगा। उन्होंने कहा कि इस पर प्रतिक्रियाएं होंगी। भारत की स्पष्ट रूप से रणनीति यह है कि लोगों को इसके पीछे का कारण बताया जाए और इसके दीर्घकालिक लाभ के बारे में उन्हें समझाया जाएगा। जयशंकर ने कहा कि इस बीच भारत सावधानियां बरतेगा क्योंकि इतिहास ने भी सावधानियां बरतने की आवश्यकता के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को अत्याधिक संयम बरतने का निर्देश दिया गया है।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: JaishankarLong awaited repeal of Article 370
Previous Post

भाग्यशाली हूं कि गांधी के सपने को पूरा होते हुए देख रहा हूं: प्रधानमंत्री

Next Post

यहां रावण दहन के बारे में सोचना भी महापाप है

Next Post
Baijnath

यहां रावण दहन के बारे में सोचना भी महापाप है

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

Police steps to take over traffic system and encroachment in the city

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था व अतिक्रमण को ले पुलिस की कदमताल शुरू

7 years ago
Anil Khachi of Kumarsain became the Chief Secretary of the state

कुमारसैन के अनिल खाची बने राज्य के मुख्य सचिव

7 years ago
रामपुर के तकलेच के युवक को कोरोना

रामपुर के तकलेच के युवक को कोरोना

6 years ago
कोरोना वायरस के 1.14 लाख नए मामले, 60 दिन में सबसे कम संख्या

कोरोना वायरस के 1.14 लाख नए मामले, 60 दिन में सबसे कम संख्या

5 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO cm sukhu Congress crime Dharamshala Dharamshala news Hamirpur hamirpur news Himachal himachal breaking news himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news Himachal Education News himachal latest news himachal news HimachalNews Himachal Pradesh himachal pradesh crime himachal pradesh crime news HImachal pradesh news India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi mandi news Movies NDPS Act Politics Shimla shimla news Sirmaur News solan Sukhvinder Singh Sukhu Sukhvinder sukhu Una

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • मंडी : कुम्मी में आग ने उजाड़ा दो भाइयों का सहारा; गोशाला जलकर राख, 2 दुधारू गायें झुलसीं
    • BBMB मामले का अकेले श्रेय लेने का प्रयास न करें CM सुक्खू, इतिहास के संघर्षों को भी दें सम्मान : शांता कुमार
    • परवाणू में रफ्तार का कहर; डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पहुंची कार ने मजदूरों को कुचला, 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत; दो घायल

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    मंडी : कुम्मी में आग ने उजाड़ा दो भाइयों का सहारा; गोशाला जलकर राख, 2 दुधारू गायें झुलसीं

    मंडी : कुम्मी में आग ने उजाड़ा दो भाइयों का सहारा; गोशाला जलकर राख, 2 दुधारू गायें झुलसीं

    November 10, 2026
    BBMB मामले का अकेले श्रेय लेने का प्रयास न करें CM सुक्खू, इतिहास के संघर्षों को भी दें सम्मान : शांता कुमार

    BBMB मामले का अकेले श्रेय लेने का प्रयास न करें CM सुक्खू, इतिहास के संघर्षों को भी दें सम्मान : शांता कुमार

    November 10, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In