ज्योति लाल बग्गा :ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत पड़ते एक गांव की विवाहिता ने लुधियाना पंजाब के एक व्यक्ति के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हरोली क्षेत्र के एक गांव की 30 वर्षीय एक विवाहिता ने महिला थाना ऊना में शिकायत देकर बताया कि लुधियाना पंजाब के एक व्यक्ति ने उसे बैंक का कर्मचारी बताकर नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। जिसके झांसे में आकर आरोपी ने उसके साथ 1 जून 2018 से लेकर 24 अगस्त 2018 तक यौन शोषण करता रहा।
जिससे वह काफी प्रताडि़त थी। बाद में उसे यह भी पता चला की यह व्यक्ति शादीशुदा है। जिसके बाद महिला की शादी इधर हो गयी। लेकिन इसके बाद भी आरोपी उसे परेशान कर रहा है। पीडि़ता ने तंग आकर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।