हिमाचल दस्तक। नगरोटा बगवां
राष्ट्रीय संस्था बेटियां फाउंडेशन द्वारा करवाचौथ के उपलक्ष में नगरोटा बगवां के सीनियर सेकेंडरी स्कूल छात्राओं में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
संस्था के जिला अध्यक्ष पूजन भंडारी ने बताया कि संस्था समाज में महिलाओं व बेटियों के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। इसी संदर्भ में छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता रखी गई।
कार्यक्रम में 26 प्रतिभागी छात्राओं व 26 ही मेहंदी लगवाने वाली छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर पायल रही जिसने रितिका को खूबसूरत मेहंदी लगाई। दूसरे स्थान पर सिमरन रही जिसने लवी को मेहंदी लगाई।
तीसरे स्थान पर करमाक्षी रही जिसने दीया को मेहंदी लगाई। नेहा चौथे स्थान पर रही जिसनें दीपिका को मेहंदी लगाई व पांचवें स्थान पर वेबी कौंडल रही जिसने सलोनी को मेहंदी लगाई। कार्यक्रम में जज की भूमिका मधु शर्मा, प्रोमिला व सुषमा ने निभाई।
स्कूल के प्रिंसिपल प्रमोद पठानिया, पूजन भंडारी व त्रिलोक धीमान ने छात्राओं को मोमेंटो व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। प्रमोद पठानिया ने संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं में हमेशा आगे बढ़ने का विश्वास बना रहता है।