ललित ठाकुर। पधर
द्रंग कांग्रेस कमेटी की बैठक 17 जुलाई को सुबह 11 बजे जूम ऐप के माध्यम से आयोजित की जाएगी। बैठक द्रंग कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बामन ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित होगी। इसमें द्रंग कांग्रेस, द्रंग युवा कांग्रेस, द्रंग महिला कांग्रेस, द्रंग कांग्रेस सेवादल के सभी पदाधिकारियों का उपस्थित रहना अनिवार्य है।
बैठक में पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे तथा कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करेंगे। बामन ठाकुर ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों से निवेदन किया है कि यदि आपने अभी तक जूम ऐप डाउनलोड नहीं किया है तो कृपया जल्द इसे डाउनलोड कर लें, जिसका लिंक बैठक के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले भेज दिया जाएगा।