बिलासपुर : अनूप शर्मा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं बिलासपुर सदर चुनाव क्षेत्र के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की डबल इंजन की सरकार जनता से जुडे मुददों महंगाई , बेरोजारी एवं भ्रष्टाचार से आम जनता का ध्यान बांटने के लिए कांग्रेस पार्टी के राष्टरीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी के उपर ईडी व सीबीआई के माध्यम से उन्हें झूठे मामलों में फंसाने का षडयंत्र रच ही है। जिसका कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में विरोध करेगी। वह यहां पर आज पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चिंतन शिविर के बाद पार्टी के निष्क्रिय लोगों के स्थान पर नई जिम्मेदारियां दी हैं। तथा 2022 व 2024 में होने वाले चुनावों के तहत कांग्रेस केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाएंगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश के दो करोड लोगों को नौकरियां देने का वादा किया था। लेकिन बीते आठ सालों में यह सरकार मात्र 16 लाख लोगों को ही नौकरियां दे पाई है। वहीं , बेरोजगारी व बढती महंगाई को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। बल्कि इन मुददे से लोगों को ध्यान हटाने का प्रयास किया जा रही है। ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में पहली बार 31 मार्च के बाद खैर के पेडों का कटान हुए हैै । सूखे पेडों के स्थान पर हरे पेड कटे है। जिसमें भारी भ्रष्टाचार हुआ है। इस मुददे पर उनकी अगुवाई में धरना प्रदर्शन हुआ व वन मंत्री से त्याग पत्र की मांग की थी। लेकिन प्रदेश भाजपा सरकार ने आज तक कोई कदम नहीं उठाया। और न ही एफआईआर दर्ज की गई।
उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मांग करते हुए कहा कि मुददे को कांग्रेस पार्टी के चार्जशीट में शामिल किया जाए। उन्होंने इसके अलावा बिलासपुर शहर के सिवरेज के मुददे पर प्रदेश सरकार को घरेते हुए कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने नई सिवरेज व्यवस्था के लिए 22 करोड मंजूर किए थे। लेकिन भाजपा सरकार की नाकामी से इसकी लागत अब 75 करोड तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा नई सिवरेज लाईन के मुददे पर स्थानीय भाजपा विधायक व भाजपा राष्टरीय अध्यक्ष जेपी नडडा को आम जनता से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर सदर ब्लाक कांग्रे्रस कमेटी महामंत्री दीपक शर्मा, मुकेश व सुनील कुमार मौजूद थे।