Saturday, July 11, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home क्रिकेट

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट करियर संवारने उतरेंगे रोहित, पंत की जगह लेंगे साहा

surinder thakur by surinder thakur
October 1, 2019
in क्रिकेट
0
Rohit to take test career against South Africa, Saha will replace Pant

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट करियर संवारने उतरेंगे रोहित, पंत की जगह लेंगे साहा

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

विशाखापत्तनम:  सीमित ओवरों के क्रिकेट के दिग्गज रोहित शर्मा बुधवार से यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रहे तीन टेस्ट की श्रृंखला के पहले मैच में टेस्ट सलामी बल्लेबाज के रूप में नई पारी की शुरुआत करेंगे लेकिन ऋषभ पंत इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। पंत की जगह रिद्धिमान साहा 22 महीने में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पुष्टि की कि दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को भारत के घरेलू सत्र के पहले टेस्ट की अंतिम एकादश से बाहर कर दिया गया है। भारत इस उम्मीद के साथ उतरेगा कि रोहित सीमित ओवरों के क्रिकेट की अपनी सफलता को टेस्ट क्रिकेट में दोहरा पाएंगे लेकिन उन्हें सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारने के प्रयोग के वांछित नतीजे नहीं मिले और श्रृंखला से पहले दक्षिण अफ्रीका के एकमात्र अभ्यास मैच में पारी का आगाज करते हुए वह खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए।

रोहित की बेहतरीन फार्म को देखते हुए युवराज सिंह सहित कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि मुंबई के इस बल्लेबाज को सभी प्रारूपों में खेलना चाहिए और उन्हें टेस्ट सलामी बल्लेबाज के रूप में अधिक मौके मिलने चाहिए। वेस्टइंडीज दौरे पर उन्हें दो टेस्ट की श्रृंखला के दौरान मध्यक्रम में जगह नहीं मिली लेकिन खराब फार्म के कारण लोकेश राहुल को बाहर किए जाने के कारण भारत को उम्मीद होगी कि मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर रोहित शीर्ष पर स्थिर जोड़ी बनाएंगे।

Related posts

धर्मशाला वनडे मैच के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 700 पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा

धर्मशाला वनडे मैच के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 700 पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा

June 12, 2026
धर्मशाला पहुंची टीम इंडिया, एक झलक को उमड़े लोग

धर्मशाला पहुंची टीम इंडिया, एक झलक को उमड़े लोग

June 11, 2026

पहले टेस्ट से पूर्व नेट सत्र के दौरान सभी की नजरें रोहित पर टिकी थी जो मौके का फायदा उठाने और अपने टेस्ट रिकार्ड में सुधार के लिए प्रतिबद्ध दिखे। रोहित ने अब तक 27 टेस्ट में 39 . 62 की औसत से 1585 रन बनाए हैं जबकि सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनके नाम पर 11000 से अधिक रन दर्ज हैं। कोहली ने भी मैच से पूर्व रोहित का समर्थन करते हुए उन्हें पर्याप्त मौके देने का आश्वासन दिया।

भारतीय कप्तान ने कहा, अगर वह सलामी बल्लेबाज की भूमिका में सफल रहता है तो हमारा बल्लेबाजी क्रम और घातक हो जाएगा। उसके स्तर के खिलाड़ी को अंतिम एकादश में जगह नहीं देना हर बार मुश्किल होता है। उन्होंने कहा, अगर वह लय में आ जाए तो दुनिया भर में कहीं भी पूरा बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से अलग नजर आता है।

श्रृंखला से पहले यह भी चर्चा का विषय था कि पंत और फिट हो चुके साहा में से कौन इस मैच में विकेटकीपर की भूमिका निभाएगा। पूरी तरह से स्पिन की अनुकूल पिच पर खेलने की संभावना और पंत की खराब फार्म ने तकनीकी रूप से अधिक सक्षम साहा के खेलने का रास्ता साफ कर दिया।

कोहली ने मैच से पूर्व प्रेस कांफेंस में कहा, साहा फिट है और खेलने को तैयार है। वह हमारे लिए श्रृंखला की शुरुआत करेंगे। उसकी विकेटकीपिंग से सभी वाकिफ हैं। उसे जब भी मौका मिला तो उसने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि चोट के कारण वह बाहर रहा। मेरे अनुसार वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर है। कप्तान ने साथ ही पुष्टि की कि अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस मैच में खेलेंगे।

पिछले साल दिसंबर में एडिलेड टेस्ट में जीत के दौरान चोटिल होने के बाद से अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। बाकी टीम लगभग तय नजर आती है। भारत इस मैच में दो तेज गेंदबाजों और इतने ही स्पिनरों के साथ उतर सकता है। अगर विकेट से टर्न मिलता है तो हनुमा विहारी तीसरे स्पिनर की भूमिका निभा सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह का बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका है लेकिन इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी की जोड़ी उनकी गैरमौजूदगी में भी पूरी तरह से सक्षम है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम एकादश में रविंद्र जडेजा के रूप में एकमात्र स्पिनर को टीम में जगह मिली थी और यहां उन्हें अश्विन का साथ मिलेगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर कुछ नए खिलाडय़िों को साथ आई है और उसके खिलाफ मेजबान टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

कप्तान फाफ डु प्लेसिस सहित मौजूदा टीम के सिर्फ पांच खिलाड़ी पिछली बार भारत दौरे पर आई टीम का हिस्सा थे, जिसे तब टेस्ट श्रृंखला में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।  दक्षिण अफ्रीका को काफी लोग श्रृंखला में जीत का दावेदार नहीं मान रहे, विशेषकर अगर गेंद टर्न लेने लगे तब। एडन मार्कराम और तेंबा बावुमा ने अभ्यास मैच में उम्दा पारियां खेली और इससे मैच से पूर्व उनका आत्मविश्वास बढ़ा होगा।

कागिसो रबादा, वर्नन फिलेंडर और लुंगी एनगिडी की तेज गेंदबाजी तिकड़ी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है विशेषकर मैच के पांचों दिन बादल छाए रहने और बारिश की भविष्यवाणी के कारण। भारत घरेलू सरजमीं पर रिकार्ड लगातार 11वीं टेस्ट श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेगा और उसे दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजी आक्रमण से बचना होगा।

टीमें इस प्रकार हैं:

भारत:
विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा और शुभमन गिल।
दक्षिण अफ्रीका:
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), तेम्बा बावुमा, थ्युनिस डि ब्रुयिन, क्विंटन डिकाक, डीन एल्गर, जुबैर हमजा, केशव महाराज, एडन मार्कराम, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, एरिक नॉर्टजे, वरनन फिलेंडर, डेन पीट, कागिसो रबादा और रूडी सेकेंड।

समय: मैच सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: against South AfricaRohitSaha will replace Pant
Previous Post

हिम अकादमी स्कूल में बापू और शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित

Next Post

भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Next Post
BJP released first list of 125 candidates for Maharashtra assembly elections

भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

डबरोग को जाने वाली सड़क व पैदल रास्ता बना जोखिम भरा

डबरोग को जाने वाली सड़क व पैदल रास्ता बना जोखिम भरा

7 years ago
BJP will take his thoughts from village to village from 150th to 152nd birth anniversary of Mahatma Gandhi: Shah

महात्मा गांधी की 150वीं से 152वीं जयंती तक उनके विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाएगी भाजपा : शाह

7 years ago
Car rolled in Kandaghat, 5 killed

कंडाघाट में कार लुढ़की, 5 की मौत

7 years ago
नगरोटा सूरियां के वनतुंगली में बल्ले से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया नाबालिग

नगरोटा सूरियां के वनतुंगली में बल्ले से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया नाबालिग

5 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news himachal news HimachalNews Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Movies Nahan NDPS Act Patients police investigation Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder sukhu Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • अमृतसर में 8.378 किलो हेरोइन और 2 लाख रुपये बरामद, दो गिरफ्तार
    • प्रदेश में बनेगी 3,500 करोड़ रुपये की आपदा-रोधी आधारभूत संरचना : CM सुक्खू
    • लैब टेक्नीशियन, ओटीए और रेडियोग्राफर के पदों में वृद्धि, 25 तक कर सकते हैं आवेदन

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    अमृतसर में 8.378 किलो हेरोइन और 2 लाख रुपये बरामद, दो गिरफ्तार

    अमृतसर में 8.378 किलो हेरोइन और 2 लाख रुपये बरामद, दो गिरफ्तार

    July 10, 2026
    प्रदेश में बनेगी 3,500 करोड़ रुपये की आपदा-रोधी आधारभूत संरचना : CM सुक्खू

    प्रदेश में बनेगी 3,500 करोड़ रुपये की आपदा-रोधी आधारभूत संरचना : CM सुक्खू

    July 10, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In