Sunday, August 9, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Featured

रोहित का दोहरा शतक, दक्षिण अफ्रीका का शीर्ष क्रम लड़खड़ाया

surinder thakur by surinder thakur
October 20, 2019
in Featured, क्रिकेट
0
Rohit's double century, South Africa's top order faltered

रोहित का दोहरा शतक, दक्षिण अफ्रीका का शीर्ष क्रम लड़खड़ाया

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

रांची:  रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट में पहले दोहरे शतक और अजिंक्य रहाणे की सधी हुई शतकीय पारी के बाद तेज गेंदबाजों ने खराब मौसम के कारण खेल जल्दी समाप्त किए जाने से पहले दक्षिण अफ्रीका का शीर्षक्रम लड़खड़ाकर तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन भारत का पलड़ा भारी रखा।

भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 497 रन पर समाप्त घोषित की लेकिन लगातार दूसरे दिन तीसरे सत्र का खेल खराब मौसम से प्रभावित रहा। दक्षिण अफ्रीका की पारी में केवल पांच ओवर फेंके गए लेकिन इस बीच भारत ने उसके दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। अंपायरों ने जब दिन का खेल समाप्त घोषित करने का फैसला किया तब दक्षिण अफ्रीका दो विकेट पर नौ रन बनाकर संघर्ष कर रहा था। इससे पहले रोहित टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों में दोहरे शतक जडऩे वाले विशिष्ट क्लब में शामिल हुए।

इस श्रृंखला में पहली बार सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे रोहित ने सुबह 117 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई और 255 गेंदों का सामना करके 212 रन बनाए जिसमें 28 चौके और छह छक्के शामिल हैं। रोहित की शानदार पारी अजिंक्य रहाणे (115) के बेहतरीन प्रयास पर हावी हो गई। उन्होंने घरेलू सरजमीं पर पिछले तीन साल में अपना पहला और कुल 11वां टेस्ट शतक लगाया। उन्होंने अपनी पारी में 192 गेंदें खेली तथा 17 चौके और एक छक्का लगाया।

Related posts

धर्मशाला वनडे मैच के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 700 पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा

धर्मशाला वनडे मैच के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 700 पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा

June 12, 2026
धर्मशाला पहुंची टीम इंडिया, एक झलक को उमड़े लोग

धर्मशाला पहुंची टीम इंडिया, एक झलक को उमड़े लोग

June 11, 2026

रविंद्र जडेजा (51) ने छठे नंबर के साथ पूरा न्याय करके अर्धशतक पूरा किया जबकि अंतिम क्षणों में उमेश यादव ने छक्कों की झड़ी लगाई और दस गेंदों पर पांच छक्कों की मदद से 31 रन बनाए। भारतीय पारी समाप्त होने के बाद चाय के विश्राम लिया गया लेकिन उसके बाद केवल पांच ओवर किए गए। मोहम्मद शमी ने अपनी दूसरी गेंद पर ही डीन एल्गर (शून्य) को विकेट के पीछे कैच करा दिया। उनकी अतिरिक्त उछाल लेती गेंद एल्गर के दस्तानों को चूमकर ऋद्धिमान साहा के सुरक्षित हाथों में पहुंची। उमेश यादव ने अगले ओवर में दूसरे सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकाक (चार) को साहा के हाथों कैच कराया।

इसके बाद खराब रोशनी के कारण विराट कोहली को तेज गेंदबाज हटाने पड़े। स्टंप उखडऩे के समय कप्तान फाफ डुप्लेसिस एक रन पर खेल रहे थे जबकि जुबैर हमजा को अभी खाता खोलना है। भारत पहले दोनों टेस्ट मैच जीतकर श्रृंखला में पहले ही 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर चुका है लेकिन विश्व चैंपियनशिप के महत्वपूर्ण अंकों को ध्यान में रखते हुए यह मैच भी उसके लिए अहम है। इस श्रृंखला में 500 रन पूरे करने वाले रोहित ने फिर से अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 264 रन के विश्व रिकार्ड के साथ तीन दोहरे शतक लगाने वाला यह बल्लेबाज लंच के समय 199 रन पर खेल रहे था।

इसके बाद उन्होंने लुंगी एनगिडी पर छक्के से दोहरा शतक पूरा किया। वह छक्के से दोहरा शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। मुंबई की जोड़ी रोहित और रहाणे ने चार घंटे से अधिक समय क्रीज पर बिताया और इस बीच चौथे विकेट के लिए रिकार्ड 267 रन की भागीदारी की। इन दोनों ने अच्छे रन रेट से रन बनाए जिससे पहले दिन की बारिश के व्यवधान का भारतीय प्रगति पर खास प्रभाव नहीं पड़ा। पहले दिन केवल 58 ओवर का खेल हो पाया था। रहाणे को 105 रन के निजी योग पर हेनरिक क्लासेन ने जीवनदान दिया।

क्लासेन ने हालांकि इसके बाद अच्छा कैच लेकर इसमें सुधार किया और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे जार्ज लिंडे को पहला टेस्ट विकेट भी दिलाया। इसके बाद जडेजा ने अच्छी भूमिका निभाई। भारतीय बल्लेबाजों के लिए तेजी से रन बनाने के साफ निर्देश पहुंच गए थे और रोहित दूसरे सत्र में 15 मिनट से भी कम समय क्रीज पर रहे। उन्होंने कैगिसो रबाडा की गेंद पर फाइन लेग बाउंड्री पर कैच दिया।

रबाडा का यह प्रथम श्रेणी मैचों में 250वां विकेट था। जडेजा और साहा (24) के आउट होने के बाद उमेश ने जलवा दिखाया। रविचंद्रन अश्विन ने 14 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे जार्ज लिंडे सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 133 रन देकर चार विकेट लिए। रबाडा ने 85 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: Rohit's double centurySouth Africa's top order faltered
Previous Post

ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल वापस ली, जम्मू पठानकोट राजमार्ग पर यातायात बहाल

Next Post

हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता पर हमले के बाद पुलिस आदेश की अवहेलना की

Next Post
Ignored police order after attack on Hong Kong pro-democracy activist

हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता पर हमले के बाद पुलिस आदेश की अवहेलना की

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

नगर परिषद संतोषगढ़ को सीवरेज योजना मिलने की जगी आस

नगर परिषद संतोषगढ़ को सीवरेज योजना मिलने की जगी आस

5 years ago
President, Prime Minister paid tribute to Mahatma Gandhi

Mahatma Gandhi :राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

7 years ago
टिहरी में एक बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर बाइक 20 फिट नीचे गिरी , चालक सुरक्षित

टिहरी में एक बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर बाइक 20 फिट नीचे गिरी , चालक सुरक्षित

5 years ago
चिट्टे के साथ 2 युवक गिरफ्तार

चिट्टे के साथ 2 युवक गिरफ्तार

5 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi Movies NDPS Act Patients Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder sukhu Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • अग्निवीर भर्ती मामला : पकड़े गए दो दलालों में एक पटियाला पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी
    • बद्दी पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन किए जब्त
    • लाहौल-स्पीति के ऋषिक ने जैवलिन में जीता गोल्ड, बढ़ाया मान

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    अग्निवीर भर्ती मामला : पकड़े गए दो दलालों में एक पटियाला पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी

    अग्निवीर भर्ती मामला : पकड़े गए दो दलालों में एक पटियाला पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी

    August 8, 2026
    बद्दी पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन किए जब्त

    बद्दी पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन किए जब्त

    August 8, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In