जय प्रकाश। संगड़ाह
हिमाचल के दूरदराज उपमंडल संगड़ाह के छोटे से गांव चौरास की रहने वाली 24 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस मनीषा सिंह चौहान अब स्टार भारत के टीवी सीरियल “अम्मा के बाबू की बेबी” में बिंदिया की भूमिका में नजर आएंगी।
ये सीरियल रात साढ़े 9 बजे प्रसारित होगा। इससे पहले यह अभिनेत्री स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल इश्कबाज में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं।
इश्कबाज में मनीषा के किरदार में लोगों ने खूब पसंद किया और सोशल मीडिया पर भी उनके बड़ी संख्या मे प्रशंसक हैं। इसके अलावा गत वर्ष विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई उनकी फिल्म कांड को भी लाखों लोगों ने पसंद किया।
मनीषा की धमाकेदार एंट्री अब स्टार भारत पर प्रसारित होने वाले नाटक “अम्मा के बाबू की बेबी” में हो चुकी है। सोमवार से शुक्रवार रात को इसे साढ़े 9 बजे देखा जा सकेगा।
इस सीरियल में मनीषा बिंदिया के कैरेक्टर को प्ले करती नजर आएंगी। अभिनेत्री ने अपने फैंस के लिए कुछ झलकियां भी अपने इंस्टा अकाउंट पे शेयर की हैं, जिसमें वह ट्रेडिशनल अवतार में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।