जय प्रकाश। संगड़ाह
लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले लाना-चेता में एक ठेकेदार के पास काम कर रहे आधा दर्जन मजदूरों को शनिवार दोपहर 12 बजे संगड़ाह पहुंचने पर पुलिस द्वारा ठेकेदार के कहने पर सरकारी बस से उतारा गया।
जानकारी के मुताबिक ठेकेदार ने पुलिस को सहारनपुर के उक्त मजदूरों द्वारा एडवांस लिए जाने तथा काम छोड़े जाने की सूचना फोन पर दी गई थी। इसके बाद सायं 4 बजे एक मजदूर पिकअप में उक्त मजदूर सहारनपुर की बजाय वापस लाना-चेता काम के लिए रवाना हुए।
इस दौरान सायं करीब पौने 4 बजे के करीब मजदूरों के लौटने का वीडियो बनाए जाने पर ठेकेदार ने एक पत्रकार से मोबाइल छीना लिया। स्थानीय व्यापारियों द्वारा घटनास्थल पर इकट्ठा होकर मोबाइल वापस करवाया गया।
व्यापार मंडल ने मोबाइल छीनने की निंदा की। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह के अनुसार उन्हें मजदूरों को थाने बुलाए जाने के मामले की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली तथा वह इस बारे में संबंधित कर्मचारियों से बात करेंगे।