धर्म चंद वर्मा। मंडी
सरस मेले में मंडी के रहने वाले करण सिंह ने एकता स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर कामधेनु पंचगव्य उद्योग के माध्यम से स्टाल लगाया है। जिसमें वैदिक पद्धति से निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाए गए हैं। करण सिंह ने बताया कि लोग भी इन वैदिक पद्धति से निर्मित उत्पाद को खरीदने के लिए काफी रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैदिक पद्धति से निर्मित उत्पाद में गोबर से बनी चप्पल, माता की मूर्तियां मोमबतिया, दिये, ग्रीटिंग कार्ड, मास्क, घड़िया व पंचगव्य साबुन आदि उत्पाद स्टॉल में लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों का इस्तेमाल करने के बाद आप इन्हें खेतों में या घर में रखे गमले में भी खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह सारे उत्पाद एकता स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाए हैं। जिसमें 11 महिलाएं काम कर रही हैं और आय अर्जित कर रही हैं।