बांदा : जिले में अर्ता थाने की पुलिस ने एक युवक को उसकी नौ साल की भतीजी से कथित रूप से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अर्ता थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रामेंद्र तिवारी ने बुधवार को बताया कि बरेंहड़ा गांव से आरोपी युवक बच्चा आरख (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है। तिवारी ने बताया कि आरख के खिलाफ उसकी भाभी ने अपनी नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।