सोमी प्रकाश भुव्वेटा। चंबा
चंबा पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत मंगलवार को 2 लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी चंबा एस. अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस थाना किहार के पुलिस दल ने हलूरी चौक में नाकाबंदी की थी।
इस दौरान वहां से गुजर रही गाड़ी मेंं सवार जोगिंदर सिंह निवासी डांड, डाकघर किहार, तहसील सलूणी, (चंबा) और मोहम्मद अली, निवासी डाकघर किहार तहसील सलूणी को जांच के लिए रोका।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 646 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना किहार में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20, 25, 29 के अंतगर्त मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी अन्वेषण जारी है।