रमन शर्मा। शिमला
शिमला नगर निगम के अंतर्गत जितनी भी महान विभूतियों की प्रतिमाएं स्थापित हुई हैं, भाजपा ने उन मूर्तियों को सफाई करने का विशेष अभियान चलाया है।
यह निर्देश भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने जिला शिमला की बैठक जो कि पीटरहॉफ में हुई थी, उसमें जारी किए थे।
बुधवार को रिज मैदान शिमला पर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई की गई।
इस अभियान में भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मेहता, भाजपा सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, भाजपा कोषाध्यक्ष संजय सूद, मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, मंडल महामंत्री गगन लखनपाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।