प्रवेश शर्मा। परागपुर
प्रदेश के सबसे बड़े विकास खंड परागपुर के मुख्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को भी तिरंगा (tricolor) लहराता रहा, जबकि प्रदेश सरकार ने 3 दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया हुआ है।
पिछले कल यानी वीरवार को भी तिरंगा (tricolor) यूं ही लहराता रहा, जबकि स्थानीय विधायक बिक्रम ठाकुर मौजूदा सरकार में काबीना मंत्री हैं, बावजूद इसके इसको भूल या गलती नहीं माना जा सकता है।
वहीं जसवां परागपुर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष जगवीर गग्गी ने सीधे-सीधे स्थानीय विधायक बिक्रम ठाकुर व उपमंडल अधिकारी (नागरिक) देहरा को इसका दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि प्रोटोकाल की पालना प्रशासन को अवश्य करनी चाहिए थी।
उन्होंने कहा कि 6 बार के सीएम रहे वीरभद्र सिंह को सम्मान दिया जाता और राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा न कर प्रशासन ने एक तरह से जनता को स्वच्छ संदेश नहीं दिया।