हिमाचल दस्तक ब्यूरो। ऊना
हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के निधन पर पूर्व विधायक ओपी रत्न (Former MLA OP Ratna) ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
पूर्व विधायक ओपी रत्न ने शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का जाना प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है तथा उन्होंने हमेशा ही हिमाचल प्रदेश की बेहतरी के लिए कार्य किया।
हिमाचल प्रदेश के निर्माण में वीरभद्र सिंह के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। केंद्र सरकार में बतौर मंत्री तथा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाते वीरभद्र सिंह ने राज्य के हित को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन से प्रदेश की राजनीति के एक अध्याय का अंत हो गया।