हिमाचल दस्तक ब्यूरो। ऊना
हिमोत्कर्ष संस्था ने हिमाचल प्रदेश में 6 बार सीएम रहे वीरभद्र सिंह (Veerbhadra Singh) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
हिमोत्कर्ष संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जतिंद्र कंवर, महासचिव डॉ. रविंद्र सूद, यशपाल ठाकुर, नरेश सैनी, दीपशिखा कौशल, योगेश कौशल, करणपाल मनकोटिया, निशांत कुमार, अशोक ऐरी, अरुणपाल सिंह, कर्नल डीपी वशिष्ट, प्रो. बीके शर्मा, पूजा कपिला, रमा कंवर व अन्य सदस्यों ने कहा कि वीरभद्र सिंह जुझारू नेता थे।
प्रदेश के विकास में उनका विशेष रोल रहा है। वीरभद्र सिंह के निधन से एक युग का अंत हुआ है। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उधर, पेंशनर्ज संघ के प्रदेशाध्यक्ष एचआर वशिष्ट, पूर्व कर्मचारी नेता हरिओम भनोट, ऊना जनहित मोर्चा अध्यक्ष राजीव भनोट ने भी वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।