हिमाचल दस्तक ब्यूरो। ऊना
हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक (virtual meeting) में उना जिला के भाजपा नेताओं ने वर्चुअली भाग लिया।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, उद्योग निगम के उपाध्यक्ष प्रोफेसर रामकुमार सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी के सदस्यों ने इस बैठक में जहां प्रदेश में केंद्रीय नेताओं का मार्गदर्शन मिला।
वहीँ यह तय किया गया है कि जिला ऊना व मंडलों की बैठक 15 जुलाई से पहले पहले आयोजित की जाएंगी और पार्टी ने जो कार्यक्रम व नीतियां तय की है, उनको समय पर किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला प्रभारी विनोद ठाकुर बलबीर बग्गा, यश पाल राणा, तिलक राज सैनी, शम्बू गोस्वामी, जिला परिषद की अध्यक्ष नीलम कुमारी, उपाध्यक्ष किशनपाल,जिला महामंत्री राज कुमार पठानिया, पांचो मंडलों के अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, मास्टर तरसेम लाल, कुलदीप सिंह, सतपाल सिंह नरेंद्र सिंह, कैप्टन प्रीतम सिंह आईटी सेल के अध्यक्ष करण सिंह और रोहित सहोड सहित अन्य उपस्थित रहे।