हिमाचल दस्तक ब्यूरो। मंडी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह Thakur Kaul Singh9) ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में इस बार मतदाता रिवाज नहीं बल्कि सरकार बदलेंगे। कांग्रेस काम करने वाली पार्टी है और विकास करवाने वाली पार्टी है। जयराम सरकार का कार्यकाल पूरी तरह से निराशाजनक रहा है। भाजपा सरकार बातें तो बड़ी बड़ी कर लोगों को गुमराह कर रही है।
वीरवार को मंडी में प्रैसवार्ता को संबोधित करते हुए ठाकुर कौल सिंह (Thakur Kaul Singh) ने कहा कि राहुल गांधी की कन्याकुमारी से शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा 50 दिनों तक चलेगी। इसमें लोगों का राहुल गांधी को भारी जनसमर्थन भी मिल रहा है। इस यात्रा का मकसद भाजपा की नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करना है।
भाजपा के कार्यकाल में जिस तरह से महंगाई बढ़ी है उससे आम आदमी का जीना दुभर हो गया है। बेरोजगारी की मार से बुरी तरह से युवा त्रस्त हो गया है। हालांकि कांग्रेस ने दिल्ली में महंगाई के खिलाफ हल्ला भी बोला था लेकिन सरकार इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं कर सकी है।