अनूप शर्मा। बिलासपुर
बिलासपुर में निर्माणाधीन कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बन रहे पुल पर धराडसानी की तरफ 2 मजदूर काम करते समय नीचे गिर गए, जिनकी मौत हो गई है।
बताया जा रहा हैै कि जहां पर मजदूर काम कर रहे थे वहां पर शटरिंग कमजोर थी। ऐसे में दोनों पुल से करीब 300 फुट नीचे जा गिरे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गंभीर रूप से घायल मजदूरों को तुरंत चांदपुर स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां पर उन्हें चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
इनकी पहचान आशिक (24) पुत्र कासिम, निवासी जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) व इशरार (22) पुत्र शहजाद, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।