Wednesday, February 11, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Featured

महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

surinder thakur by surinder thakur
November 11, 2019
in Featured, काँगड़ा, हिमाचल
0
Congress's speech against inflation, corruption, unemployment

महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

राठौर बोले, मेला बनकर रह गई सरकार की इन्वेस्टर मीट, सोनिया, राहुल और प्रियंका की एसपीजी सुरक्षा वापस लेने पर जताया विरोध

हिमाचल दस्तक ब्यूरो। धर्मशाला : रविवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला में कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोला। डीसी ऑफिस पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र द्वारा सोनिया, राहुल और प्रियंका की एसपीजी सुरक्षा को वापस लेना गलत है।

जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे, वहीं जिला से संबंधित वरिष्ठ नेताओं ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय से डीसी ऑफिस तक गले में प्लाज की मालाएं डालकर और थालियां बजाते हुए मार्च निकाला। इस दौरान कांगड़ा के विधायक पवन काजल, पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल, पूर्व सांसद चौधरी चंद्र कुमार, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में आयोजित इन्वेस्टर मीट मेला बनकर रह गई। जितने इन्वेस्टर नहीं आए थे, उससे ज्यादा को भाजपा कार्यकर्ता इवेंट में शामिल थे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भले हम हारे हैं, लेकिन कांग्रेस को भाजपा से नहीं सरकार से हार मिली है। वहीं कहा कि हमने पच्छाद में सरकार को दिन में तारे दिखाए हैं, क्योंकि वहां भाजपा की जीत अंतर काफी कम रहा है। धर्मशाला चुनाव इसलिए हारे, क्योंकि अंतिम समय में नया प्रत्याशी देना पड़ा था। हम भाजपा से नहीं, बल्कि सरकार से हारे हैं, हमने सरकार को दिन में तारे दिखाए हैं, जबकि सरकार ने धनबल का प्रयोग किया।

Related posts

मेहनत की उड़ान: नूरपुर की एशिता बनीं भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर

December 13, 2025

शिमला को मिला भाजपा का नया संगठनात्मक केंद्र, जेपी नड्डा ने किया शिलान्यास

December 13, 2025

हार के बावजूद धर्मशाला कांग्रेस में गुटबाजी हावी

प्रदर्शन के दौरान अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी की रही होड़

राजेश कुमार। धर्मशाला : धरना प्रदर्शन के दौरान जहां नेताओं के कार्यकर्ताओं में अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी की होड़ लगी रही। दोगले नेता नहीं चलेंगे, रंगा-बिल्ला नहीं चलेंगे जैसे भी नारे भी लगे। भाजपा ने तो यहां से उपचुनाव जीता है, लेकिन कांगे्रस की हालत में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है।

गुटबाजी की वजह से उपचुनाव में हार का सामना करने बावजूद धर्मशाला भाजपा में गुटबाजी अभी भी हावी है। प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री एवं एआईसीसी के सचिव सुधीर शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण के समर्थकों में अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी की होड़ लगी रही। यह सब प्रदेशाध्यक्ष के सामने हुआ। आलम यह था कि प्रदेशाध्यक्ष द्वारा दोनों पक्षों से शांत रहने के आहवान के बावजूद दोनों ही धड़ों के कार्यकर्ता चुप होने का नाम नहीं ले रहे थे।

इस पर प्रदेशाध्यक्ष को यहां तक कहना पड़ गया कि कौन क्या कर रहा है, मैं सब नोट कर रहा हूं। दो नेताओं के कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही नारेबाजी पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है यह हमने दिखाया है। बड़ी पार्टी में छोटे-मोटे मतभेद चलते हैं, आज जो नारे लग रहे हैं, वो दर्शाते हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कितना उत्साह है। पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है, पार्टी पूरी तरह संगठित है। विपक्ष का काम सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना होता है, यही काम कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है।

मतभेद हो सकते हैं, लेकिन कांग्रेस एकजुट: सुधीर

पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने दिखा दिया कि उनमें कितना उत्साह है। कार्यकर्ताओं नारेबाजी को लेकर सुधीर ने कहा कि मतभेद हो सकते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी संगठित है तथा कार्यकर्ता कांग्रेस के हैं।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to print (Opens in new window) Print

Related

Tags: against inflation corruption unemployment
Previous Post

कीटनाशकों के प्रयोग से हो रहीं कई बीमारियां

Next Post

हथियार खरीदने पर मिलेगी अब 15 हजार की सब्सिडी

Next Post
Now you will get 15 thousand subsidy on purchasing arms

हथियार खरीदने पर मिलेगी अब 15 हजार की सब्सिडी

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

कोटी रेलवे सुरंग नं 10 के पास एक बड़ी चट्टान हाईवे की सड़क पर गिरी

कोटी रेलवे सुरंग नं 10 के पास एक बड़ी चट्टान हाईवे की सड़क पर गिरी

4 years ago
सरकार ने बचाए बिजली उपभोक्ता

सरकार ने बचाए बिजली उपभोक्ता

4 years ago
10.130 किलोग्राम चरस के साथ युवक और महिला गिरफ्तार

10.130 किलोग्राम चरस के साथ युवक और महिला गिरफ्तार

5 years ago
SHO Sarkaghat-head constable line spot

एसएचओ सरकाघाट-हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

6 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Acharya Dev Vrat Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Depot Dharamshala Green Vegetables Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Minor Girl Movies Patients Politics River Shimla Sirmour solan Sukhvinder sukhu Train Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • मेहनत की उड़ान: नूरपुर की एशिता बनीं भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर
    • शिमला को मिला भाजपा का नया संगठनात्मक केंद्र, जेपी नड्डा ने किया शिलान्यास
    • सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ फिल्म का जलवा – फीकी पड़ी कपिल शर्मा की ‘किस किस को प्यार करूं 2’

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    मेहनत की उड़ान: नूरपुर की एशिता बनीं भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर

    December 13, 2025

    शिमला को मिला भाजपा का नया संगठनात्मक केंद्र, जेपी नड्डा ने किया शिलान्यास

    December 13, 2025
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In