केलांग की पहाडिय़ों पर भी बिछी सफेद चादर
हिमाचल दस्तक। केलांग : जिला कुल्लू में मौसम ने करवट बदली है। निचले इलाकों में जहां बारिश हुई, वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रे पर करीब अढ़ाई इंच बर्फबारी हुई है। इससे तापमान में भारी गिरावट आई है। वहीं वाहन चालकों को भी बर्फ के कारण खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला में पिछले 3 दिन से लगातार मौसम खराब चल रहा है। तापमान में गिरावट होने से लोगों को ठंड का ऐहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 7 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का अनुमान लगाया है और ऊंची पहाडिय़ों में बर्फबारी की संभावना जताई है। कुल्लू में मौसम खराब होने के बाद बागवानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इस समय सेब का सीजन जोरों पर है और बगीचों में करीब 30 प्रतिशत फसल है। ऐसे में लगातार मौसम खराब होने से बागवानों को फसल निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में दशहरा उत्सव में बाहरी राज्यों से आए व्यापारियों को दशहरा उत्सव के दौरान बारिश की चिंता भी सताने लगी है।